महिसोना ने मोकामा को 137 रनों से किया पराजित

रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को वाईसीसी महिसोना व मोकामा की टीम के बीच मुकाबला हुआ

113 बनाने वाले महिसोना की खिलाड़ी अंकित को मिला मैन ऑफ द मैच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महिसोना की टीम ने बनाये 20 ओवर में चार विकेट पर 304 रनों का विशाल स्कोर

लखीसराय. रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को वाईसीसी महिसोना व मोकामा की टीम के बीच मुकाबला हुआ. यह मुकाबला शहर के केआरके मैदान में चल रहा है. जिसमें महिसोना की टीम ने मोकामा की टीम को 137 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर अपनी जीत हासिल की. खेल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी महिसोना की टीम ने मात्र चार विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 304 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए विपक्षी टीम को जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य दिया. महिसोना की ओर से अंकित कुमार ने 44 गेंदों पर 14 छक्के व 4 चौकों की मदद से 113 रनों की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. इनके अलावा कप्तान शेखर ने 34 गेंदों पर 79 रन, रोहित मास्टर ने 26 गेंदों पर 62 रन तथा गोपाल गर्ग ने 10 गेंदों पर 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं मोकामा की ओर से सतीश कुमार एवं रुपेश कुमार ने एक-एक तथा अमन ने दो विकेट प्राप्त किये. जवाब में खेलने उतरी मोकामा की पूरी टीम 18.1 आवेर में ही 167 रनों पर ढेर हो गयी. मोकामा की ओर से प्रिंस ने 42, अभय ने 21 तथा रुपेश ने 20 रनों का उल्लेखनीय योगदान दिया. वहीं महिसोना की ओर से कप्तान शेखर, राजीव ठाकुर, अंकित कुमार एवं असद अफगानी ने दो-दो विकेट प्राप्त किया. विजयी टीम महिसोना के अंकित कुमार को 113 रनों की शतकीय पारी खेलने की वजह से मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्हें सूरज कुमार एवं बबलू शर्मा की ओर से ट्रॉफी एवं 11 सौ रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मैच के दौरान पीटी अमन व जाहिद अख्तर अंपायरिंग कर रहे थे. जबकि स्कोरर के रूप में गोलू बाबा, लाइव स्कोरर के रूप में रोहित सिंटू, कमेंटेटर के रूप में राजकुमार प्रिंस, माइकल एवं सचिन कुमार अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे थे. आयोजकों के अनुसार शनिवार को अंतिम लीग मैच पटना एवं गड़हरा बेगूसराय के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >