मेदनीचौकी. प्रखंड क्षेत्र के टाल क्षेत्र के गांव-कसबों में महाशिवरात्रि का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया गया. रविवार को अपने-अपने गांव में स्थापित शिवालय से स्थानीय श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर शिव की बारात ढोल-नगाड़े, बाजे-गाजे के साथ निकाली. बारात में भूत-पिशाच शिव के शामिल हुए. बारात की पालकी गांव के पोषक क्षेत्र में घुमाया गया. श्रद्धालुओं में महिलाओं के साथ पुरुष श्रद्धालुओं की सहभागिता रही. झंडा- फताका लिए लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए जयघोष व गीतों पर झूमे. बारातियों के मिलन के बाद हर्षोल्लास के साथ शिव विवाह संपन्न हुआ.
धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि का त्योहार
प्रखंड क्षेत्र के टाल क्षेत्र के गांव-कसबों में महाशिवरात्रि का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया गया
