12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

लखीसराय में 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता प्रचार रथ रवाना किया गया है. यह रथ दूर-दराज के इलाकों में लोगों को लोक अदालत के लाभों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी देगा.

Lok Adalat: लखीसराय. आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय की ओर से मंगलवार को जागरूकता प्रचार वाहन रथ रवाना किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निष्पादन के लिए सुदूर क्षेत्रों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाना जरूरी है.

सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रचार रथ

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ और इसमें मामलों के निपटारे की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी. प्रचार रथ जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों में भ्रमण कर संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत में शामिल होने के लिए जागरूक करेगा.

कई तरह के मामलों का होगा निपटारा

डालसा सचिव विधानंद सागर ने बताया कि 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, प्ली बारगेनिंग, बैंक रिकवरी, वित्तीय मामले, लोन रिकवरी, एनपीए, सक्सेशन केस, मोटर दुर्घटना क्लेम, ट्रैफिक चालान और ई-चालान से जुड़े मामलों का निपटारा किया जायेगा.इसके अलावा सर्विस मैटर, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, बिजली, पानी और टेलीफोन बिल, स्थायी लोक अदालत के मामले, वैवाहिक वाद तलाक को छोड़कर, पारिवारिक विवाद, प्री-एफआईआर मीडिएशन, घरेलू हिंसा, वाणिज्यिक मामले, आर्बिट्रेशन, उपभोक्ता वाद तथा सिविल सुलहनीय मामलों सहित मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों का भी निष्पादन किया जायेगा.

पीएलवी के माध्यम से भी चलेगा जागरूकता अभियान

डालसा सचिव ने बताया कि संबंधित पक्षकारों तक राष्ट्रीय लोक अदालत की सूचना पहुंचाने के लिए प्रचार वाहन जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करेगा. इसके लिए पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) को भी नियुक्त किया गया है. पीएलवी लोगों को लोक अदालत के माध्यम से मामलों के समाधान और इसके लाभों की जानकारी देंगे.

न्यायिक पदाधिकारी रहे मौजूद

Lok Adalat: प्रचार रथ रवाना किए जाने के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रजनी कुमारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सीमा भारतीय, जिला एवं अपर न्यायाधीश सिद्धार्थ पांडे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, डालसा सचिव विधानंद सागर, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिप्रा कुमारी, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में डालसा कर्मी और पीएलवी भी शामिल हुये.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >