लखीसराय सदर अस्पताल में किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा, अस्पताल ने जारी किया सोमवार का पूरा रोस्टर

Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: अगर आप सोमवार को लखीसराय सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है, ताकि मरीजों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: लखीसराय से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट. सदर अस्पताल लखीसराय में सोमवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम दोनों पालियों में डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. वहीं इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

सुबह से शुरू होगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ राज अभय और डॉ विकास कुमार झा मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार अपनी सेवा देंगे.

इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. शाम की पाली में डॉ निशांत निराला मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे, जबकि आयुष विभाग में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

गायनी और पीडिया विभाग में विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में सोमवार को डॉ कुमार अमित उपलब्ध रहेंगे. वहीं बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ पवन कुमार की तैनाती की गयी है.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके.

इमरजेंसी और आईपीडी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ सुधांशु कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ तीर्था मांझी मरीजों की देखभाल करेंगे.

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वसीम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ अमरेश कुमार तैनात रहेंगे.

वहीं एसएनसीयू में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि नवजात शिशुओं को लगातार चिकित्सकीय सुविधा मिलती रहे.

Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >