सदर अस्पताल लखीसराय में आज इन डॉक्टरों की ड्यूटी, देखें पूरा ओपीडी रोस्टर

Lakhisarai Sadar OPD Schedule: अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. वहीं इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai Sadar OPD Schedule: सदर अस्पताल लखीसराय ने गुरुवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है.

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. वहीं इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

जनरल और आयुष ओपीडी में ये चिकित्सक रहेंगे उपलब्ध

गुरुवार को जनरल ओपीडी की मॉर्निंग शिफ्ट में डॉ. संगीता राय और डॉ. सुधांशु कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार सेवाएं देंगे.इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. संजय कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

गायनी ओपीडी में महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा

महिला रोग विभाग की ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हरिप्रिया मरीजों का इलाज करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने महिलाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती

अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पंकज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार तथा रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. राज अभय मरीजों की देखभाल करेंगे.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा की ड्यूटी रहेगी. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु राज और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर

पीडिया ओपीडी में गुरुवार को डॉ. हिमांशु राज बच्चों का उपचार करेंगे.

वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. पवन कुमार तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है.अस्पताल प्रशासन ने मरीजों एवं परिजनों से निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >