लखीसराय में बुधवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, जारी हुआ पूरा रोस्टर

Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: लखीसराय सदर अस्पताल ने बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

Lakhisarai Sadar Hospital OPD Today: लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट: सदर अस्पताल लखीसराय में बुधवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार जनरल ओपीडी, गायनी, पीडिया और आयुष समेत विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज और कम असुविधा मिले, इसके लिए दो पालियों में ओपीडी सेवा संचालित की जाएगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे जारी रहेगी.

सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में मॉर्निंग जनरल ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी. इस दौरान डॉ सुधांशु कुमार और डॉ विकास कुमार झा मरीजों को देखेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें डॉ संगीता राय मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी. शाम की आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार उपलब्ध रहेंगे.

गायनी और बच्चों के इलाज की भी विशेष व्यवस्था

महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में डॉ रूपा की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ विभूषण कुमार मौजूद रहेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में मरीजों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए इन विभागों में विशेष तैयारी की गई है.

आईपीडी और इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे सक्रिय

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शाहिद वाशिम ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी सेवा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजय कुमार और रात की पाली में डॉ तीरथा मांझी मरीजों को इलाज उपलब्ध कराएंगे.

एसएनसीयू में भी डॉक्टरों की तैनाती

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में भी विशेष व्यवस्था की गई है. यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ सत्यम कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

Also Read: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, बिहार में संशय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >