सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार का ओपीडी व इमरजेंसी रोस्टर जारी

सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है। जानें किस समय कौन से डॉक्टर ड्यूटी पर रहेंगे।

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण ओपीडी सेवा बंद रही. हालांकि गंभीर मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रखी गई. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित के अनुसार इमरजेंसी और एसएनसीयू में तीन-तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है.

इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी

रविवार के जारी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निशांत निराला इमरजेंसी में तैनात रहे. दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ सुधांशु कुमार ने मरीजों को चिकित्सकीय सेवा दी. वहीं रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक डॉ मृत्युंजय कुमार की ड्यूटी रहेगी.

एसएनसीयू में भी तीन शिफ्टों में डॉक्टर तैनात

एसएनसीयू में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सामान्य जांच और परामर्श के लिए मरीज सोमवार को ओपीडी सेवा का लाभ ले सकेंगे. दुर्घटना और अन्य गंभीर मामलों में मरीज इमरजेंसी सेवा में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >