खगड़िया को हरा लखीसराय पहुंची सेमीफाइनल में

खगड़िया को हरा लखीसराय पहुंची सेमीफाइनल में

लखीसराय. सीवान जिले के जीरादेई में आयोजित तीन दिवसीय 22वीं बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में लखीसराय टीम ने सूबे के चार टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है. गुरुवार की देर रात लखीसराय का मुकाबला सीतामढ़ी टीम से है, विदित हो कि बिहार स्टेट कबड्डी संघ के तत्वावधान में 26 से 28 फरवरी तक सीवान जिले में तीन दिवसीय 22वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप चल रही है. लखीसराय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच भोजपुर को 21 अंक से हराया, जबकि दूसरी मैच गया जिला सब जूनियर बालिका टीम को 28 अंकों से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. तीसरा मैच भोजपुर को 32 अंकों से हराकर लखीसराय की टीम क्वार्टर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर ली. चौथा मैच में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लखीसराय ने खगड़िया टीम को 16 अंकों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही. गुरुवार को देर रात लखीसराय टीम का मुकाबला सीतामढ़ी जिला से है, लखीसराय से टीम लीडर आशिका शांडिल्य एवं कोच की भूमिका में शुभम कुमार है. सब जूनियर खिलाड़ियों में श्रेया, शानू, आंचल, प्रियंका, नंदिनी, धानी, सिमरन, अंजली, राजनंदिनी, झालो,वैष्णवी व तान्या परसर शामिल है. जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ पंकज कुमार, चेयरमेन शंभू कुमार व वरीय उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद ने सब जूनियर बालिका कबड्डी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है. ————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >