लखीसराय सदर अस्पताल में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध? घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Lakhisarai OPD Today: अगर आज इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय जाने की योजना है, तो पहले यह जान लें कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार का ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी कर दिया है.

Lakhisarai OPD Today: सदर अस्पताल लखीसराय ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय की गई है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित ने बताया कि सुबह की ओपीडी 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.

सुबह की ओपीडी में मिलेंगे ये डॉक्टर

जनरल ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. संगीता राय और डॉ. अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे. महिला रोग विभाग यानी गायनी ओपीडी में डॉ. रूपा मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगी.

इवनिंग ओपीडी में भी रहेगी चिकित्सकों की तैनाती

दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ. संजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. ब्रजेंद्र कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे मौजूद

अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मो. शाहिद वासिम मरीजों की देखभाल करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विकास कुमार झा की ड्यूटी रहेगी. वहीं रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार मरीजों की निगरानी और उपचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा

इमरजेंसी विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. तीर्था मांझी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. निशांत निराला तैनात रहेंगे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन सेवाएं लगातार जारी रहेंगी.

बच्चों के इलाज और एसएनसीयू की व्यवस्था

पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ. पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हिमांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.

मरीजों के लिए जरूरी सलाह

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के चिकित्सकीय सुविधा मिल सके.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >