हत्या कांड के फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती, गैस सिलेंडर से लेकर अलमारी तक जब्त

लखीसराय के धीरा गांव में पुलिस ने हत्या कांड के फरार आरोपित के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई में घर से विभिन्न घरेलू सामान जब्त किए गए हैं.

हलसी (लखीसराय). स्थानीय थाना क्षेत्र के धीरा गांव में शनिवार को हत्या कांड के फरार नामजद आरोपित के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस टीम ने आरोपी के घर से विभिन्न घरेलू सामान जब्त कर थाना लाया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा.

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

Murder Case: पुलिस के अनुसार कांड संख्या 209/23 में नामजद एक आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया. आदेश के अनुपालन में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी के घर पहुंचकर कार्रवाई की.

घर से कई सामान किए गए जब्त

थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कुर्की-जब्ती के दौरान घर से गैस सिलेंडर, ट्रॉली, चौखट, दरवाजा, बर्तन, अलमारी, चौकी सहित अन्य घरेलू सामान जब्त किए गए. जब्त सभी सामानों को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत थाना लाया गया.

कुछ आरोपी जेल में, अन्य की तलाश जारी

Murder Case: पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल कुछ आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वहीं मामले के अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

सशस्त्र पुलिस बल रहा मौजूद

कुर्की-जब्ती अभियान के दौरान एसआई रंजीत रंजन, एएसआई पवन कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार आरोपितों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

ALSO READ: तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण संपन्न, एडीएम बोले- डीसीएचबी ऐप से ही होगा शत-प्रतिशत डेटा संग्रह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >