सूर्यगढ़ा के मानुचक में तीन मंजिला विद्यालय भवन निर्माण शुरू, भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

सूर्यगढ़ा जिले के मानुचक गांव में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. भूमि पूजन के साथ इसका शुभारंभ किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है. यह नया भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा.

School Building: लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-23 के मानुचक गांव में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मंगलवार को चौहर बाबा स्थान के समीप सुरक्षा बांध के पश्चिम दिशा में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

भूमि पूजन कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने किया. इस दौरान शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी, संगीता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, रविशंकर पासवान, सुदामा पासवान, दयानंद पासवान, ओम पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

तीन मंजिला भवन में होंगे नौ कमरे

संवेदक नरेश शर्मा के प्रतिनिधि कन्हैया कुमार ने भूमि पर कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें नौ कमरे, बरामदा और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा. जूनियर इंजीनियर संजीव कुमार एवं कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार से लेआउट प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य तेज गति से कराया जाएगा.

विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मानुचक परिसर से किया जा रहा है. नए भवन के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्षाएं, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार होगा.

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

School Building: ग्रामीणों ने विद्यालय भवन निर्माण की शुरुआत को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. लोगों का कहना है कि नए भवन के बनने से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें : नीट यूजी परीक्षा फर्जीवाड़ा की : रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी भेजे गए जेल, सरगना पुलिस के रडार पर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >