उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखीसराय में उर्वरक उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई. थोक विक्रेताओं को सरकारी दर पर खाद बेचने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. कृषि योजनाओं की प्रगति भी जांची गई.

Lakhisarai Fertilizer Review: लखीसराय. कृषि भवन के सभागार में मंगलवार को संयुक्त निदेशक, शष्य, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर की अध्यक्षता में जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार सहित जिले के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण, वितरण और किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गयी.

सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश

बैठक में संयुक्त निदेशक ने सभी थोक उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को खाद लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उर्वरक का वितरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी तरीके से और सरकारी दर पर ही किया जाए. अधिकारियों ने उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक जानकारी ली.

कालाबाजारी और जमाखोरी पर रहेगी नजर

अधिकारियों ने उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनियमित वितरण को गंभीरता से लेते हुए विक्रेताओं को चेतावनी दी. संयुक्त निदेशक ने कहा कि खाद की बिक्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. विभागीय स्तर पर निगरानी और जांच को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया.

कृषि योजनाओं की भी हुई समीक्षा

बैठक में उद्यान कार्यालय, कृषि अभियंत्रण, पौधा संरक्षण कार्यालय, मिट्टी जांच प्रयोगशाला और भूमि संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और किसानों तक पहुंच रहे लाभ की जानकारी ली.

पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाया जाए. इसके लिए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और योजनाओं का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया. जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले में उर्वरक की वर्तमान उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

Lakhisarai Fertilizer Review: बैठक में जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण अंकित आनंद, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण अशोक कुमार सहित जिले के सभी थोक उर्वरक विक्रेता मौजूद रहे.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >