चैलेंजर ट्रॉफी के सेमीफाइनल क्रिकेट मैच: लखीसराय ने झपानी को 8 विकेट से किया पराजित

अमरपुर खेल मैदान में गुरुवार को आदर्श क्रिकेट क्लब देवघरा चंद्र टोला द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच झापानी और लखीसराय के बीच खेला गया.

मेदनीचौकी. अमरपुर खेल मैदान में गुरुवार को आदर्श क्रिकेट क्लब देवघरा चंद्र टोला द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मैच झापानी और लखीसराय के बीच खेला गया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए झापानी की टीम निर्धारित 14 ओवर में मात्र 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जिसमें सबसे अधिक निक्कू 25 रन, विकाश 24 रन, राम 16 रन बनाया. बोलिंग में अनवर तीन विकेट, टोनी तीन विकेट, बिट्टू बिलोहित दो विकेट, माही ने दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीसराय ने 11 .2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत लिया. लखीसराय की तरफ से टोनी ने 65 रन, अजय ने 35 रन बनाये. बोलिंग में वीवो ने दो विकेट लिए. इस तरह लखीसराय की टीम ने फाइनल में जगह बना ली और फाइनल मैच खावा और लखीसराय के बीच खेला जायेगा. स्कोरिंग हनी, कमेंट्री चंदू, मोनू, सुधांशु ने की जबकि अंपायरिंग में पीयूष और मनीष थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >