क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच में खावा ने बंशीपुर को हराया

अमरपुर खेल मैदान में एसी एस कप सीजन -वन का पहला सेमीफाइनल मैच खावा और बंशीपुर के बीच खेला गया

मेदनीचौकी. अमरपुर खेल मैदान में एसी एस कप सीजन -वन का पहला सेमीफाइनल मैच खावा और बंशीपुर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए खावा की टीम निर्धारित 12 ओवर के खेल में नौ विकेट खोकर 118 रन बनायी. जिसमें सबसे अधिक छोटू 36 रन, जगमोहन 35 रन और गुंजन ने 16 रन बनाया. बोलिंग में बंशीपुर की तरफ से धवन, पोलार्ड को 3 -3 विकेट, अनुज, राजेश को एक-एक विकेट मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए बंशीपुर की टीम 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना पायी. जिसमें सबसे अधिक रैना ने 51 रन, बिट्टू 26 रन, जितेंद्र 8 व धवन 8 रन बनाया. बोलिंग में खावा की तरफ गुंजन 3 विकेट, पिंटू 3 विकेट, मोनू, अवधेश को एक-एक विकेट मिला. इस तरफ से खावा ने 11 रन से मैच जीत कर फाइनल में जगह बना लिया. आयोजक चिन्मय रंजन ने बताया कि अंपायरिंग मनीष और संतोष ने की जबकि स्कोरिंग आजाद ने की. वही सहयोगी में सावन, मुरारी, रौशन , कमेंट्री सुधांशु पांडे ने की. ये निःशुल्क क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जिसका दूसरा सेमीफाइनल 11 जनवरी को बहाचौकी और सुंदरपुर के बीच खेला जायेगा. और फाइनल मैच 14 जनवरी को खेला जायेगा. ——————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >