सिरखिंडी गांव में चैत्र नवरात्र पर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रविवार को सिरखिंडी गांव में चैत्र दुर्गा पूजा व नवरात्रा पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत रविवार को सिरखिंडी गांव में चैत्र दुर्गा पूजा व नवरात्रा पर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी. वहीं कलश शोभा यात्रा में उपस्थित श्रीश्री 108 चैती दुर्गा समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल पूरे नगर भ्रमण करते हुए जलाभिषेक को लेकर बहछा स्थित ग्रामीण तालाब में ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू किया गया. वहीं पुनः नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में कलश को स्थापित कर दिया गया. जिसमें आचार्य के रूप में पंडित अरविंद तिवारी व यजमान चंदन कुमार शामिल हुए. वहीं देवी पूजा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पर नींबू पानी, शरबत व पानी का उचित व्यवस्था दिखी. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा इंतजामों को लेकर मुस्तैद दिखे. वहीं पूजा अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को कव्वाली दिलीप चौहान व अनिल व्यास द्वारा कार्यक्रम किया जायेगा. मौके पर समिति अध्यक्ष नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष शंकर नोनिया, नीतीश कुमार, सचिव राजेश नोनिया, शक्ति नोनिया, सिरखिंडी मुखिया प्रतिनिधि लाल बहादुर केवट, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पवन राम, पूर्व उप प्रमुख अजय यादव, उप प्रमुख श्रवण कुमार व समस्त ग्रामवासी ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >