स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण में बच्चों को अनुशासन व आपदा प्रबंधन की दी जानकारी

नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया

मिला अनुशासन, सेवा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

सूर्यगढ़ा

नगर परिषद क्षेत्र स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित सात दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया. समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ सह कार्यकारी अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, लखीसराय एवं उपाध्यक्ष, स्काउट-गाइड लखीसराय डॉ रामानुज सिंह उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ लखीसराय के उपाध्यक्ष सह कब आयुक्त, स्काउट-गाइड लखीसराय अरविंद भारती एवं मृत्युंजय कुमार, जिला आयुक्त, स्काउट-गाइड लखीसराय मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई. छात्राओं ने स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया गया.

अनुशासन, सेवा और आपदा प्रबंधन का मिला प्रशिक्षण

सात दिनों तक चले शिविर में छात्राओं को अनुशासन, टीम वर्क, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन एवं सेवा भावना का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. अरविंद कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण टिप्स साझा कियके, वहीं मृत्युंजय कुमार ने स्काउट-गाइड संगठन की संरचना एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी.

मुख्य अतिथि डॉ रामानुज ने संवादात्मक सत्र में स्काउट-गाइड एवं जूनियर रेडक्रॉस की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के सिद्धांतों की जानकारी दी. उन्होंने डेमो के माध्यम से छात्राओं को जीवन रक्षा के गुर सिखाये, जिसे छात्राओं ने बेहद रुचि के साथ सीखा.

समारोह में जूनियर रेडक्रॉस की छात्राओं ने समूह में हिंदी में रेडक्रॉस की शपथ ली, वहीं मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में स्काउट-गाइड की शपथ दिलायी गयी.

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यालय के शिक्षक प्रेम रंजन कुमार, शिवांतिका कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अनुराग कुमार, प्रशिक्षु एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे.अंत में वरिष्ठ शिक्षक प्रेम रंजन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समापन समारोह के साथ छात्राओं ने न केवल प्रशिक्षण पूरा किया, बल्कि सेवा, अनुशासन और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >