रसुलपुर से एक पियक्कड़ धराया, भेजा जेल

दनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी कर रसुलपुर निवासी शैलेंद्र महतो के पुत्र संदीप कुमार को नशे के हालत में पकड़ा गया

मेदनीचौकी.

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुलपुर से एक पियक्कड़ को पकड़ा गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि छापेमारी कर रसुलपुर निवासी शैलेंद्र महतो के पुत्र संदीप कुमार को नशे के हालत में पकड़ा गया, फिर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी, जहां चिकित्सक ने एल्कोहल की पुष्टि की. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मेदनीचौकी कांड संख्या 111/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया. उसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >