हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के राधा मोहन ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन किया गया.

बड़हिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के राधा मोहन ठाकुरबाड़ी परिसर में रविवार को हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित हुए और ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. बौद्धिक सत्र में शामिल घनश्याम कुमार ने इस दिन के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा न केवल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, बल्कि यह संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी है, जिसे वर्ष प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है. कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्वयंसेवकों ने सहभागिता की. इस दौरान राजीव कुमार, नीलेश कुमार, कृपाल गौरव, प्रिंस कुमार, प्रवीण कुमार झुन्नू, राजाराम कुमार, श्रवण कुमार, मुकेश भैया, रामप्रवेश कुमार, रौशन अनुराग, नीलकमल कारू, राहुल कुमार, भास्कर कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >