परिवार नियोजन में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रमाण पत्र

एएनएम सरोज कुमारी, ललिता कुमारी तथा ए ग्रेड निर्मला कुमारी शामिल थीं.

बड़हिया. परिवार नियोजन के मामले में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विभाग से आये प्रशस्ति पत्र और मोमेंट को रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमेश कुमार ने दिया. प्रशस्ति पत्र पाने वालों में आशा फैसिलिटेटर पिंकी देवी, शिल्पा देवी, ममता कुमारी, जयमाला कुमारी, द्रोपदी कुमारी, एएनएम सरोज कुमारी, ललिता कुमारी तथा ए ग्रेड निर्मला कुमारी शामिल थीं. इससे पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों का साप्ताहिक बैठक रेफरल अस्पताल के पीछे स्थित कोविड वार्ड में किया गया. इस दौरान उमेश प्रसाद सिंह, संजय कुमार, अनु कुमार, दीपक कुमार, विनीत कुमार आदि उपस्थित थे. —————————————————– प्रशांत किशोर के भव्य स्वागत को लेकर पार्टी के जिला कार्यालय ने जताया आभार प्रतिनिधि, बड़हिया. पहली बार लखीसराय की ऐतिहासिक धरती पर प्रशांत किशोर जी का अनुमान से ज्यादा भीड़ आने और भव्य स्वागत होने पर जनसुराज पार्टी की ओर से आमजनों के प्रति आभार प्रकट किया. पार्टी के जिला कार्यालय प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रशांत किशोर और उपाध्यक्ष विनीता विजय को माता रानी की प्रतिमा और चुनरी देकर स्वागत किया गया. इस दौरान बड़हिया समेत लखीसराय की कई जटिल समस्या को प्रशांत किशोर जी के सामने रखा गया. जिसमें रेल ठहराव, हॉस्पिटल, रेल ओवर ब्रिज, गैरमजरूआ जमीन, कृष्ण चौक पर जाम, लखीसराय उच्च मध्य विद्यालय का उद्घाटन, लखीसराय महाजाम, किऊल नदी पर वृंदावन किऊल जाने के लिए पुल, सरकारी दफ्तर में घूसखोरी, जनता से लेकर पत्रकार तक का अपमान जैसी कई समस्याओं को प्रशांत किशोर जी के सामने रखा गया. उन्होंने 4-5 दिन लगातार यहां रहकर कैंप करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >