विक्षिप्त युवक को बंधक बनाकर कराता था काम, पुलिस ने कराया मुक्त

स्थानीय थाना पुलिस ने तीन वर्षों से लापता एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को से मुक्त कराया है

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना पुलिस ने तीन वर्षों से लापता एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को से मुक्त कराया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर उससे काम लिया जा रहा था. थानाध्यक्ष भगवान राम को गुप्त सूचना मिली कि नंदपुर ढ़ाला के पास एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बंधक बनाकर काम लिया जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की. पुलिस टीम ने मौके से युवक को सुरक्षित मुक्त कर थाना लाया, जहां पूछताछ के बाद उसके परिजनों की पहचान की गयी. युवक की पहचान पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटहरी गांव के रहने वाले वीरेंद्र महतो का पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक धमदाहा पुलिस के माध्यम से युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी, ताकि युवक के परिजन के आने पर युवक को सकुशल उन्हें सौंपा जा सके. परिजनों को सूचना देकर युवक को सकुशल सौंप दिया गया. युवक को पाकर परिजनों ने पुलिस की मानवीय पहल की सराहना की. ——————————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >