आधा दर्जन बच्चों को जेएनवी प्रवेश परीक्षा में मिली सफलता

विद्यालय परिवार ने सम्मानित करते हुए की उज्जवल भविष्य की कामना

लखीसराय. जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में स्थानीय ब्लॉक स्थित मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के आधा दर्जन बच्चे सफल हुए हैं. सफल बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. मौके पर विद्यालय के निदेशक आनंद कुमार ने बच्चों के इस उपलब्धि का कारण बच्चों के द्वारा की गयी मेहनत को बताया. परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों में शहर के वार्ड नंबर दो निवासी रनवीर साव का पुत्र धर्मेश कुमार, वार्ड नंबर चार निवासी अभिलेख यादव की पुत्री रिया कुमारी, पोखरामा ग्राम निवासी रामप्रवेश सिंह के पुत्र युवराज कुमार, शेखपुरा जिले के भदौस गांव निवासी संजय सिंह उर्फ डिलडिल सिंह के पुत्र पीयूष कुमार, नवादा जिले के महरथ निवासी रवि कुमार की पुत्री सोनाली कुमारी और नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत परासी गांव निवासी उदयशंकर सिंह के पुत्र उत्सव कुमार है. जबकि पीयूष कुमार आवासीय सिमुलतला विद्यालय जमुई में भी सफलता हासिल किया है. विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >