विज्ञापनदाता सूर्यगढ़ा. बिहार सरकार के सवर्ण आयोग के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह का गुरुवार को सूर्यगढ़ा में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया. पूर्वाह्न में पटना से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेर जाने के क्रम में वे सूर्यगढ़ा पहुंचे. रामनगर गांव स्थित जीबीजीएस ईंट उद्योग के समीप व्यापार मंडल सूर्यगढ़ा के अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम उर्फ पंकज के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया. समर्थकों ने चादर ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके अलावा प्रखंड कार्यालय के समीप तथा सलेमपुर रोड स्थित शहीद द्वार के पास भी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, सामाजिक सामाजिक कार्यकर्ता विमल वर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीत कुमार भारद्वाज उर्फ फुच्ची बाबू, रामानुज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. ————————————– — विज्ञापनदाता की खबर है फोटो के साथ लगाने का कष्ट करेंगे—–
पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह का सूर्यगढ़ा में हुआ भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह का सूर्यगढ़ा में हुआ भव्य स्वागत
Copied link
बिहार सरकार के सवर्ण आयोग के अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह का गुरुवार को सूर्यगढ़ा में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया