35 लीटर देसी शराब के साथ चार तस्कर व 10 शराबी गिरफ्तार

35 लीटर देसी शराब के साथ चार तस्कर व 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया

लखीसराय 35 लीटर देसी शराब के साथ चार तस्कर व 10 शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाये जा रहे छापेमारी में यह सफलता मिली. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक पास से वार्ड नंबर तीन इंगलिश मुहल्ला निवासी शिवशंकर पासवान के पुत्र नीलेश कुमार को 27 लीटर, हलसी से मोहन चौधरी के पुत्र सुनील चौधरी को चार लीटर, किऊल थाना क्षेत्र के हाकिमगंज से खगौर निवासी मूसन यादव के पुत्र कारू कुमार उर्फ सुधीर को 2.6 लीटर तथा हलसी मानपुर से चुनचुन चौधरी के पुत्र विनोद कुमार को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा खगौर से मो सलीम के पुत्र मो अमजद, जलाल मियां के पुत्र शहजाद हुसैन, मो सामीन के पुत्र मो शमशेर, मो मंसूर के पुत्र मो साहेब तथा बड़हिया से पुरानी छावनी निवासी हरी राम के पुत्र अशोक राम, बनवारी लाल जगजानी के पुत्र अनिल जगनानी, जवाहीर ठाकुर के पुत्र साधु ठाकुर, मिसरीलाल शर्मा के पुत्र ओमप्रकाश शर्मा को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में लिया गया. ——————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >