लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा रविवार को चार पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र नंदलाल चौधरी, कमलदेव मोदी के पुत्र उपेंद्र मोदी तथा कैंदी से रामगढ़ वार्ड नंबर एक निवासी रामोतार राम के पुत्र जयप्रकाश राम व डूरडीह निवासी जापो पासवान के पुत्र चेतू पासवान को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
