बड़हिया नपं के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह का निधन

नगर परिषद बड़हिया के वार्ड संख्या 13 निवासी व नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे 74 वर्षीय श्यामसुंदर सिंह का आकस्मिक निधन शनिवार को मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया

बड़हिया नगर परिषद बड़हिया के वार्ड संख्या 13 निवासी व नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे 74 वर्षीय श्यामसुंदर सिंह का आकस्मिक निधन शनिवार को मुंबई स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया. वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज मुंबई में कराया जा रहा था. शनिवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बड़हिया लाया गया. वे सरल, मिलनसार एवं जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे. उनके निधन पर नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी, उपसभापति गौरव कुमार, वार्ड पार्षद अमित शंकर उर्फ फूलन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीस, पूर्व नगर परिषद उपसभापति मनोज कुमार सहित राजीव कुमार, राजेश कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >