पांच उर्दू अनुवादकों को मिला नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी ने दिया नियुक्ति पत्र

लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को डीएम ने पांच उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया. जिले में उर्दू अनुवादकों की कमी अब दूर हो जायेगी. मंत्रणा कक्ष में दिये गये नियुक्ति पत्र को लेकर उर्दू प्रेमियों का कहना है कि उर्दू अनुवादकों की जिले में जरूरत थी. उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति होने के बाद हिंदी और उर्दू में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी. नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने बारी-बारी से नव नियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को उनके कार्य क्षेत्र के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया. इसके साथ ही नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई व शुभकामना देते हुए सभी को अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया.मोहम्मद शकील, गुलाम जिलानी, साजिद इकबाल, गजल करीम एवं जाकिया तस्मीन को नियुक्ति पत्र मिला. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद खिलाफत अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >