गौरव हत्याकांड मामले में प्राथमिकी, मुख्य आरोपित नाबालिग निरुद्ध

गौरव हत्याकांड मामले में प्राथमिकी, मुख्य आरोपित नाबालिग निरुद्ध

लखीसराय. किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में 16 वर्षीय छात्र गौरव कुमार की चाकू गोदकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. बुधवार को मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. गौरव की हत्या के बाद से वृंदावन और गोड्डीह गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, वहीं पुलिसिया कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले के अन्य फरार आरोपितों को भी दबोच लिया जाएगा. किऊल थानाध्यक्ष वृजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गौरव हत्याकांड में परिजनों के बयान पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. घटना के तुरंत बाद हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपित (नाबालिग) को निरुद्ध कर पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मामले के अन्य छह आरोपितों की संलिप्तता की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

RAVIKANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >