यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला जुर्माना

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना में प्रतिस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद आलम सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाकर आम लोगों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं. अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. पुलिस पदाधिकारी स्वयं नियमों का पालन करते हुए लोगों को समझा रहे हैं, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश जा रहा है पुलिस का मानना है कि जागरूकता और अनुशासन से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है. गुरुवार को सूर्यगढ़ा बाजार में शहीद द्वार के समीप पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद आलम द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया गया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 बाइक चालकों से कुल 5000 रुपया जुर्माना भी वसूला गया. यहां बेतरतीब तरीके से वहां नहीं चलने, हेलमेट पहनने, लाइसेंस रखने, ओवर स्पीड से बचने, बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए बाइक चालकों को प्रेरित किया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों को कड़ी चेतावनी दी गयी तथा जुर्माना वसूला गया. पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >