आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरिजन टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बड़हिया. थाना क्षेत्र के कल्याणपुर हरिजन टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट में एक ही घर की एक बच्ची और दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मारपीट का कारण जमीन विवाद बतायी जा रही है. घटना में घायल सभी का इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में किया गया. जहां से इलाज के बाद वापस घर भेज दिया गया. मारपीट की घटना में कल्याणपुर हरिजन टोला निवासी रामवीर पासवान की पत्नी शकुनी देवी, बेटी सुहानी कुमारी, सतीश पासवान की पत्नी मधु देवी घायल है. जानकारी के अनुसार पड़ोसी मुकेश पासवान से बीते दो-तीन वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था. जिसको लेकर शनिवार किसी बात पर कहा-सुनी हो गयी और मुकेश पासवान सहित अन्य लोग मिलकर घर में घुसकर मारपीट कर सभी लोगों को घायल कर दिया. इस संबंध में पीड़ितों ने बड़हिया थाना पहुंचकर मुकेश पासवान सहित अन्य लोगों को नामजद करते हुए आवेदन दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि घटना का सूचना मिली है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर आगे के कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >