बीडीओ ने समीक्षा बैठक के दौरान दिया निर्देश
रामगढ़ चौक. प्रखंड कार्यालय में बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को सामाजिक सुरक्षा सांख्यिकी एवं परिवहन विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो वसीमुद्दीन, पंचायत सचिव शिवालक महतो, श्याम कुमार, हरिनंदन कुमार एवं सभी पंचायत कार्यपालक सहायक उपस्थित थे. बैठक में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के पिछले जनवरी 2024 से अभी तक के कार्य की समीक्षा की गयी. जिसमें पाया गया कि 2024 में संभावित लक्ष्य 2740 था, जिसमें 3242 जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये. वहीं जनवरी से अभी तक 77 जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये. रामगढ़ चौक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 141 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ था. उसमें 69 जन्म प्रमाण पत्र बनाकर भेज दिया गया है. बाकी के 72 आवेदन में त्रुटि पाये जाने पर पुनः प्रखंड शिक्षा कार्यालय में वापस भेज दिया गया है. त्रुटि के निराकरण के उपरांत उन सभी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे. इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की भी समीक्षा की गयी. जिसमें बीडीओ के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी अगर पेंशनधारक को होती है तो तुरंत इसका निष्पादन करें एवं ससमय जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का निष्पादन किया जाय.28 तक प्रखंड के सभी आवासहीन महादलित परिवारों का होगा सर्वेक्षण: बीडीओ
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार प्रखंड सहित सभी विकास मित्र एवं आवास सर्वेक्षक उपस्थित थे. प्रशिक्षण में आवास प्लस एप 2024 से प्रखंड के सभी महादलित आवासहीन परिवारों के नाम जोड़ने की जानकारी दी गयी. बताया गया कि सभी विकास मित्र आवास सर्वेक्षक एवं पदाधिकारी संयुक्त रूप से प्रखंड के सभी महादलित टोला में जाकर वैसे परिवार आवास हीन सर्वेक्षण प्रतीक्षा सूची में नाम चढ़ायेंगे एवं प्रतिदिन दिन भर के कार्य का रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में भेजा जायेगा एवं यहां से जिला कल्याण पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जायेगी. यह कार्य आगामी 28 फरवरी तक प्रखंड के सभी महादलित वैसे परिवार जिनको अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. उनका सर्वेक्षण करना सुनिश्चित किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
