दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देकर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग देकर बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

कहा: दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन है पूर्णतः प्रतिबद्ध

दिव्यांगजनों के लिए विशेष कृत्रिम अंग मापन एवं वितरण शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से दिव्यांगजनों के बीच बांटे कंबल

लखीसराय. जिला प्रशासन ने गांधी मैदान के खेल भवन में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन शुरू किया गया. जिसमें कृत्रिम अंग मापन एवं वितरण किया जा रहा है. कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत डीएम मिथिलेश मिश्र, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग वंदना पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार एवं अन्य आगंतुक अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है. शिविर में विशेषज्ञ तकनीकी एवं मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के हाथ एवं पैर का सटीक माप लिया गया, जिसके आधार पर उनके लिए उपयुक्त कृत्रिम अंग तैयार किये जायेंगे. साथ ही लाभार्थियों को कृत्रिम अंगों के उपयोग, देखभाल एवं फिटिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गयी. यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गयी है. सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है, जिसके लिए आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं फोटो अनिवार्य है. इस शिविर में आये हुए दिव्यांगजनों के बीच डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी अजय कुमार द्वारा कंबल वितरण भी किया गया. जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाने की प्रतिबद्धता दोहरायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >