डॉ आशुतोष कुमार बने इतिहास विभाग के अध्यक्ष, शिक्षा जगत में हर्ष

मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गलियारे से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आयी है

बड़हिया. मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गलियारे से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आयी है. बीएनएम कॉलेज बड़हिया के पूर्व प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग का नया विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया. उनकी इस नयी उपलब्धि को उनकी शैक्षणिक यात्रा में एक और गौरवशाली अध्याय माना जा रहा है. डॉ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में बीएनएम कॉलेज ने विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं. उनके प्राचार्य काल के दौरान कॉलेज ने भागलपुर और मुंगेर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी सफलता का परचम लहराया. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक यह है कि बीएनएम कॉलेज, मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाला एकमात्र ऐसा महाविद्यालय बना, जिसे दो बार ””नैक”” की मान्यता प्राप्त हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >