28 जून से जिला स्तरीय एथलेटिक्स का चयन व ट्रायल

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गांधी मैदान लखीसराय में जिला स्तरीय एथलेटिक्स का चयन व ट्रायल 28 जून से शुरू होगा.

बड़हिया. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गांधी मैदान लखीसराय में जिला स्तरीय एथलेटिक्स का चयन व ट्रायल 28 जून से शुरू होगा. इस चयन प्रतियोगिता में जिले के सभी वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. चयन प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के पांच आयु वर्ग में आयोजित की जायेगी. जिसमें अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 महिला एवं पुरुष वर्ग के एथलेटिक्स भाग ले सकेंगे. चयन प्रतियोगिता में 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर एवं 10 हजार मीटर की दौड़ एवं ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक एवं भाला फेंकने की स्पर्धा आयोजित की जायेगी. सभी खिलाड़ियों को उक्त चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्मतिथि का प्रमाण पत्र लाना होगा. इस प्रतियोगिता से चुने हुए खिलाड़ी आगामी 90वां बिहार राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. यह प्रतियोगिता 11 जुलाई से 14 जुलाई 2024 तक पूर्णिया में होगी. इसकी जानकारी जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >