डिप्टी सीएम ने भाजपा जिला कमेटी सदस्यों सहित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के द्वारा शनिवार को बाइपास पुल के समीप बने भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा के नवगठित जिला कमेटी के सदस्यों के साथ साथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.

सदस्यों को आम जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने व जानकारी देने की कही बात

लखीसराय. क्षेत्रीय विधायक से सूबे के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के द्वारा शनिवार को बाइपास पुल के समीप बने भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा के नवगठित जिला कमेटी के सदस्यों के साथ साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को गेरुआ गमछा व माला पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान डिप्टी सीएम ने विभिन्न मंडल कमेटी व जिला टीम के साथ बैठक कर उन्हें आगामी चुनाव को लेकर पंचायत स्तर तक बूथ कमेटी के गठन को लेकर निर्देशित किया गया. साथ ही घर घर तक केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का काम करें, जिससे लोग इससे लाभान्वित हो सकें. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सहित जिला कमेटी के सभी सदस्य व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पीरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार,

भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोसैठ पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार उर्फ आलोक को जिला मंत्री बनाया गया. जिसके बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा उन्हें इस जिम्मेदारी को सौंपते हुए सम्मानित किया गया. साथ ही कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि राष्ट्र निर्माण में आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के गतिविधि में सक्रिय भूमिका निभाकर भारतीय जनता पार्टी को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >