''''डीएवी लखीसराय के छात्र सुंदरम ने सीवी रमन टैलेंट सर्च में किया जिला टॉप''''

छात्र हर्ष कुमार ने गणित विषय में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है

लखीसराय. स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के छात्रों ने सीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस एवं श्रीरामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है. इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल लखीसराय के नवम के छात्र सुंदरम कुमार ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में विज्ञान विषय में टॉप किया है. इसके साथ विद्यालय के छात्र हर्ष कुमार ने गणित विषय में जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है. इनकी उपलब्धि से विद्यालय में अत्यंत हर्ष का माहौल है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार ने इन दोनों छात्रों की इस सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त की है एवं इन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया है. मौके पर शिक्षक सुनील कुमार, संतोष रावत, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंहा, दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे. ——————————————— बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी को उत्कृष्ट शाखा का दिया प्रमाण पत्र मेदनीचौकी. 26 मार्च को बिहार पेंशनर समाज के 43वीं वार्षिक वार्षिक अधिवेशन पटना में उत्कृष्ट शाखा का प्रमाण पत्र दिया गया. बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी अमरपुर के सचिव अनिमेष कुमार ने बताया कि 26 मार्च को पटना में आयोजित वार्षिक अधिवेशन में बिहार पेंशनर समाज के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह व महासचिव बिहार पेंशनर समाज रविशंकर के द्वारा जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक अपने क्षेत्र में समाज की सदस्यता-अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार पेंशनर समाज सूर्यगढ़ा पूर्वी अमरपुर को उत्कृष्ट शाखा का प्रमाण पत्र दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >