सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, अधिकारियों को सौंपे गये दर्जनों आवेदन

अधिकारी आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय

बड़हिया. प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में सरकार के निर्देश पर चलाये जा रहे सहयोग शिविर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पाली पंचायत के पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किये. डीएम शैलेंद्र कुमार की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सहयोग शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी गयी. डीएम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण सड़क, नाली, पेयजल, आवास, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं. प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संबंधित विभागों के समन्वय से निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जायेगा. डीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि अधिकारी आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा लोगों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रखंड की सभी पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से ऐसे सहयोग शिविर लगाये जायेंगे. कार्यक्रम में डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, बीडीओ प्रतीक कुमार, अंचलाधिकारी राकेश आनंद सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. शिविर के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की प्रमुख समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की. ——————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >