अपराधियों ने रेलकर्मी को मारी गोली, मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के घोघी गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक रेल कर्मचारी को गोली मारकर छलनी कर दिया

पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव मे बुधवार शाम की घटना खेत में काम करने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली फोटो- सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच घायल फोटो- अस्पताल मौजूद पुलिस पदाधिकारी प्रतिनिधि, पीरी बाजार. खेत में फसल कटवा रहे रेल कर्मचारी को अपराधियों ने मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रतिनिधि, पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के घोघी गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक रेल कर्मचारी को गोली मारकर छलनी कर दिया. घायल युवक की पहचान घोंघी निवासी संतोष उर्फ दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में कार्यरत हैं. जिसे नाजुक स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. *खेत में काम के दौरान हुआ हमला* जानकारी के अनुसार, स्व. रामाशीष राम का 35 वर्षीय पुत्र संतोष उर्फ़ दिलीप कुमार रेलवे के अंडाल (पश्चिम बंगाल) मंडल में ग्रुप-डी के पद पर तैनात हैं. वे पिछले दो वर्षों से रेलवे में अपनी सेवा दे रहे थे और फिलहाल छुट्टी पर घर आये हुए थे. बुधवार की संध्या वे अपने खेत में मजदूरों से सरसों की फसल कटवा रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि दिलीप को दो गोलियां लगी धी. इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. परिजन अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है. पुलिस घटना के कारणों एवं अपराधियों के बारे पता लगा रही है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >