लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

आसूचना के संदर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त के लिए तकनीकी टीम को निर्देशित किया गया.

साइबर थाना की पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के पिरगौरा से पकड़ा धनी फाइनेंस का फर्जी एजेंट बनकर लोन दिलाने के नाम पर करता था ठगी लखीसराय. साइबर थाना की पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के पिरगौरा गांव से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम सह साइबर थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि साइबर अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई के लिए निर्मित केंद्रीयकृत पोर्टल के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों एवं जिलों के बीच आसूचना साझा किया जाता है. जिसके माध्यम से लखीसराय में साइबर अपराधियों के सक्रिय होने की आसूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद उनके द्वारा आसूचना के संदर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त के लिए तकनीकी टीम को निर्देशित किया गया. जांच में यह बात स्पष्ट हुआ कि एक मोबाइल नंबर 8584092817 के द्वारा लोगों को कॉल कर अपने आप को धनी फाइनेंस का एजेंट बताते हुए लोन देने के नाम पर ठगी किया जा रहा है. जिस पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को अवगत कराते हुए उनके द्वारा दल बल के साथ पिरगौरा के स्कूल के समीप छापेमारी कर उसी गांव के धर्मेंद्र मंडल के पुत्र 30 वर्षीय मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया. साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से उपरोक्त मोबाइल नंबर भी बरामद किया गया. छापेमारी दल में उनके साथ पुलिस निरीक्षक विकास तिवारी, एसआई संजीव कुमार, एएसआई प्रकाश कुमार तिवारी, सिपाही गौतम कुमार, चालक सिपाही विवेक कुमार सहित डीआईयू टीम भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >