लखीसराय. नगर परिषद क्षेत्र के संतर मुहल्ला स्थित एक सभागार में गुरुवार को अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ की बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अजीत मंडल ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मंडल उपस्थित थे. बैठक में आगामी 23 फरवरी रविवार को पचना रोड मोड़ बाइपास स्थित एक सभागार में महासभा का सम्मेलन किया जायेगा, जिसमें जिले के जितने भी धानुक समाज के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित होंगे. जिसको सफल बनाने पर चर्चा की गयी. वहीं आयोजित होने वाले सम्मेलन में शहीद द्वार के पास शहीद रामफल मंडल के प्रतिमा का अनावरण व धानुक समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने मांग सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी. कार्यक्रम में मुंगेर लोकसभा से महागठबंधन की प्रत्याशी से रहीं अनिता देवी मौजूद रहेंगी. मौके पर श्रवण मंडल, कन्हैया मंडल, संजय मंडल, परशुराम मंडल, रंजीत मंडल, चलितर मंडल, उपेंद्र मंडल, पंचम मंडल, गौतम मंडल, नंदलाल मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
