24 घंटे के अखंड रामधुनी को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा

प्रखंड के नंदनामा गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन को लेकर जन जागरण समिति ने बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया

शिव-पार्वती मंदिर नंदनामा के प्रांगण शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड रामधुन

रामगढ़ चौक

प्रखंड के नंदनामा गांव में 24 घंटे के अखंड रामधुन को लेकर जन जागरण समिति ने बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया. इस पावन यात्रा में कुल 321 कलश के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यात्रा की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ की गयी. जिसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से आगे बढ़े. पूरे मार्ग में गाजे-बाजे की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा. सुसज्जित घोड़े भी यात्रा में शामिल किये गये, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा. कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिव पार्वती मंदिर प्रांगण पहुंची. यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक वातावरण बनता है और लोगों में आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है.आयोजकों ने यह भी बताया कि इसी मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में बजरंग बली की प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम 27 मार्च को विधि-विधान के साथ संपन्न किया जायेगा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने भक्ति भाव से सहभागिता निभायी. आयोजकों ने स्थानीय प्रशासन एवं सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया. पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >