सूर्यगढ़ा के डॉ सिकंदर को रांची में राज्य स्तर पर किया गया सम्मानित

झारखंड में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए सूर्यगढ़ा के गौरव डॉक्टर सिकंदर को रांची में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है

-दो सिकंदर पिछले 34 वर्षों से चिकित्सा सेवा में हैं जुड़े

-उन्हें 2025-26 के दौरान निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिए किया गया सम्मान प्रदान

-झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने उन्हें सर्टिफिकेट आफ अप्रिशिएसन प्रदान किया

सूर्यगढ़ा

झारखंड में टीबी उन्मूलन की दिशा में सराहनीय कार्य करने के लिए सूर्यगढ़ा के गौरव डॉक्टर सिकंदर को रांची में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है. उन्हें 24 मार्च को रांची में यह सम्मान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी द्वारा प्रदान किया गया. डॉ. सिकंदर मूल रूप से लखीसराय जिला के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले हैं. उन्हें यह सम्मान वर्ष 2025-26 के दौरान निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) में उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. डॉ सिकंदर पिछले 34 वर्षों से चिकित्सा सेवा से जुड़े हैं. वे पिछले 28 वर्षों से झारखंड के देवघर में लोगों को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. 1992 में मेडिकल की डिग्री प्राप्त करने के बाद की नेपाल के धरान में बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे. स्थानीय नेता रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविद प्रो. अंजनी आनंद, ओम प्रकाश साह, चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, चेंबर के आपात अध्यक्ष प्रवीण राठौर, संकल्प संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार केडिया उर्फ पप्पू केडिया, मध्य विद्यालय मौला नगर के प्रधानाध्यापक जटाशंकर शर्मा, स्वर्ण व्यवसायी विमल वर्मा सहित कई लोगों ने डॉ सिकंदर को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >