स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएस

प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया

सीएचसी की साफ-सफाई को लेकर दिये कड़े निर्देश हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आउटसोर्सिंग व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस क्रम में सीएचसी में मौजूद सहित स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत भी की. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, डेंटल कक्ष, ओटी, एक्स-रे कक्ष, लेबर कक्ष, आपातकालीन कक्ष की जांच की. जांच के दौरान लैब टेक्नीशियन अनुपम कुमारी, नालिनी रंजन ने बताया कि प्रत्येक दिन अधिकतम जांच सीबीसी, एचआईवी, बिडाल, मलेरिया, टाइफाइड किया जाता है. उन्होंने बताया कि यहां 36 तरह की जांच की जाती है. वहीं सीएचसी में इलाज कराने के लिए पहुंचे फतेहपुर गांव निवासी सुरेश सिंह की पत्नी दुर्गेश देवी से सीएस इलाज से संबंधित जानकारी ली. सिविल सर्जन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया और साफ-सफाई के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी. जांच के दौरान चिकित्सक प्रभारी डॉ राजेश रंजन भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा, डॉ रहमान, विवेक कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >