चोरी की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को पीटकर किया जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में चोरी की शिकायत करने पर पांच भाइयों ने मिलकर शिकायतकर्ता को लाठी व लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर से पीट कर जख्मी कर दिया.

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में चोरी की शिकायत करने पर पांच भाइयों ने मिलकर शिकायतकर्ता को लाठी व लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर से पीट कर जख्मी कर दिया. घटना मंगलवार शाम की है. मामले को लेकर निस्ता गांव के रहने वाले बाढ़ो यादव के पुत्र दिनेश यादव ने सूर्यगढ़ा थाने में कांड संख्या 266/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें निस्ता गांव के रहने वाले दरोगा यादव के पांच पुत्रों प्रमोद यादव, अमोद यादव ,सोनू यादव, मोनू यादव एवं छोटू यादव को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि शिकायतकर्ता दिनेश यादव की गाड़ी निस्ता चौक पर खड़ी थी, जिससे दो हाइड्रोलिक जैक चुरा लिया गया. कुछ स्थानीय लोगों की जानकारी देने पर जब मामले को लेकर दरोगा यादव से दिनेश यादव ने शिकायत की, तो दरोगा यादव के पुत्रों ने एकजुट होकर दिनेश यादव के साथ मारपीट की. जिससे उसका सिर फट गया. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, दूसरे पक्ष के दरोगा यादव की पत्नी रामदुलारी देवी के आवेदन बयान पर सूर्यगढ़ा थाने में कांड संख्या 267/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बाढ़ो यादव के तीन पुत्रों दिना यादव, सिमे यादव एवं कमलेश यादव, उमेश यादव के पुत्र अमरजीत कुमार सहित मिट्ठू यादव एवं रूपेश यादव आदि आधा दर्जन लोगों पर लोहे के रॉड से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने एवं शिकायतकर्ता की साड़ी खींचने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >