Lakhisarai, उमवि पिपरा में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को किया जागरूक

उमवि पिपरा में सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को किया जागरूक

हलसी(लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट,

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार में माह मई के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के रूप में मनाया गया.विद्यालय प्रभारी विपिन बिहारी भारती की अध्यक्षता व विद्यालय अध्यापक राजन कुमार चौहान के संचालन में सुरक्षित शनिवार में आग लगी विषय पर विस्तृत पूर्वक चर्चा की गई व बच्चों के द्वारा अगलगी होने पर बचाव विषय पर एकांकी की प्रस्तुतिकरण भी की गई. मालूम हो कि आगलगी के कारण प्रतिवर्ष काफी जान माल की क्षति होती है, इसलिए आग लगी के कारणों से होने वाले नुकसान पर क्या करें एवं क्या ना करें की जानकारी बच्चों के बीच दी गई. विद्यालय प्रभारी ने बताया कि आग लगने पर स्वयं शांत रहें व चिल्लाकर दूसरे को सावधान करें. धुएं से बचने के लिये रेंगकर बाहर निकलें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का उपयोग करें और जलते हुए स्थान से तुरंत बाहर निकलें।अगर कपड़ों या शरीर में आग लग जाए तो अंतरराष्ट्रीय मूल मंत्र “रुको,लेटो व लुढकों ” का अनुपालन अवश्य करें. उन्होंने बताया कि आग भिन्न-भिन्न कारणों से लगती है, खास करके बिजली से आग लगने पर पानी से नहीं बुझाना चाहिए. इस बात का ख्याल हमेशा रहे कि जब भी किसी भी प्रकार से आग लगे तो तुरंत 101 या 112 नंबर पर कॉल अवश्य करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >