शहर में तीन स्कूलों को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
लखीसराय. शहर के तीन सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शनिवार से सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गयी. पहले दिन तीनों विद्यालयों में 10वीं बोर्ड की परीक्षा ही ली गयी. जिसके तहत परीक्षा में अंग्रेजी विषय की लैंग्वेज व लिटरेचर तथा कम्युनिकेटिव विषय की परीक्षा ली गयी. बता दें कि तीन विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में नाथ पब्लिक स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, गोविंद भविष्य भारती शिक्षण संस्थान, केंद्रीय विद्यालय एवं स्काई विजन पब्लिक स्कूल लखीसराय के बच्चों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. वहीं केंद्रीय विद्यालय में डीएवी स्कूल लखीसराय के बच्चों का परीक्षा केंद्र था. इसी तरह डीएवी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बालिका विद्यापीठ, नाथ पब्लिक स्कूल, सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल लखीसराय सहित बड़हिया की स्कॉलर वैली स्कूल, सूर्यगढ़ा के संत मेरी स्कूल, क्रिएटिव माइंड, गर्वी ग्रांट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने परीक्षा दी. शनिवार से ही सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी शुरू हुई, लेकिन उक्त विषय में लखीसराय में एक भी परीक्षा नहीं रहने की वजह से परीक्षा नहीं हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
