विद्यालय में कराये जा रहे कार्य में प्रखंड प्रमुख ने लगाया धांधली का आरोप

प्रखंड अंतर्गत शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में कराये जा रहे कार्य में किये जा रहे भारी अनियमितता और धांधली को लेकर प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है.

डीएम व शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र

बड़हिया. प्रखंड अंतर्गत शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय में कराये जा रहे कार्य में किये जा रहे भारी अनियमितता और धांधली को लेकर प्रखंड प्रमुख इंदु देवी ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है. आवेदक का प्रतिलिपि निगरानी विभाग पटना, अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना आदि को भी प्रेषित की है. जिसमें प्रखंड प्रमुख ने कहा है कि बड़हिया प्रखंड में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी विद्यालय प्रधानाध्यापक पर दबाव बनाकर 6-7 माह बैक डेट में कार्योदेश निर्गत करवा कर अपने नामित वेंडर को अपने निजी लाभ के लिए कार्य दिलवाकर लूट खसोट एवं योजना के राशि का आपस में बंद बाट कर रहे हैं. ज्ञात हो कि वर्तमान में शिक्षा-विभाग के निर्देशानुसार कोई भी कार्य जो कि 50 हजार से ऊपर की राशि का हो इसका कार्यान्वयन जिलाधिकारी के देख रेख में टेंडर प्रक्रिया के द्वारा की जानी है. इस तरह के कार्य से सरकार के राजस्व की हानि एवं 50 हजार व लाख रुपये में कार्य को पूरा कर गुणवत्ताहीन कार्य किया जा रहा है. उनके द्वारा बड़हिया प्रखंड के लगभग सभी विद्यालय में निरीक्षण के दौरान गुणवत्ताहीन कार्य पाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >