बाइक सवार को गोली मार किया घायल

बीरूपुर थाना क्षेत्र स्थित नथनपुर मोड़ पर गुरुवार की शाम एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया.

बड़हिया. बीरूपुर थाना क्षेत्र स्थित नथनपुर मोड़ पर गुरुवार की शाम एक किशोर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. जिसे ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां कार्यरत ड्रेसर सुबोध कुमार द्वारा उसका उपचार करते हुए पैर में लगी गोली को बाहर निकाला गया. जख्मी किशोर की पहचान सरौरा निवासी रणविजय महतो के 15 वर्षीय पुत्र करन कुमार के रूप में हुई. जानकारी अनुसार बाइक सवार किशोर अपने साथी के साथ भाई को रिसीव करने बड़हिया आ रहा था. इसी दौरान नथनपुर मोड़ के समीप दो की संख्या में रहे अज्ञात हमलावर ने लूटपाट व छिनतई की मंशा से किशोर को रूकने का इशारा दिया, जिसे नजरअंदाज कर किशोर अपने गंतव्य की ओर बढ़ता रहा. इस क्रम में अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जो किशोर के पैर में लगी. जख्मी अवस्था में सड़क पर गिरे किशोर को देख दोनों हमलावर मौके से भाग निकले. जख्मी के द्वारा इसकी सूचना अपने भाई को दी गयी. भाई समेत अन्य परिजनों के तत्काल पहुंचे वारदात स्थल बाद जख्मी को अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल पहुंचे पुलिस बल द्वारा हर आवश्यक जानकारी संग्रह करने के साथ ही आगे की कार्रवाई की तैयारी की जाती रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >