बड़हिया लिजेंड ने लखीसराय लिजेंड को 47 रनों से किया पराजित

स्थानीय केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रविवार को एक दोस्ताना मैच बड़हिया लिजेंड व लखीसराय लिजेंड के बीच खेला गया

रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेला गया दोस्ताना मैच

41 रन बनाने व चार विकेट लेने पर लखीसराय के बबलू शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

लखीसराय. स्थानीय केआरके मैदान में चल रहे रोहित मेमोरियल सीजन टू क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रविवार को एक दोस्ताना मैच बड़हिया लिजेंड व लखीसराय लिजेंड के बीच खेला गया. जिसमें बड़हिया लिजेंड 47 रनों से जीत हासिल की. मैच के प्रारंभ में लखीसराय लिजेंड के कप्तान बबलू शर्मा के द्वारा टॉस जीतकर बड़हिया टीम के कप्तान निखिल को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़हिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. बड़हिया की ओर से राकेश ने 74, अमित ने 34 एवं विकास ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. वहीं लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में बबलू शर्मा ने चार तथा गौतम मंडल दो व लाभानंद ने एक विकेट प्राप्त किया. वहीं जीत के लक्ष्य 177 रनों का पीछा करने उतरी लखीसराय लिजेंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना सकी. लखीसराय टीम की ओर से बबलू शर्मा ने 41, लाभानंद ने 26 एवं सोनू ने नौ रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जबकि बड़हिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्की कुमार व भारत ने दो-दो व संजीत कुमार ने एक विकेट प्राप्त किया. लखीसराय के बबलू शर्मा को 41 रन बनाने व चार विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. जिन्हें विराट छोटू द्वारा मैन ऑफ द मैच ट्राफी प्रदान किया गया. सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच रोहित 11 स्टार लखीसराय एवं जमुई इलेवन स्टार के बीच खेला जायेगा.

—————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >