लखीसराय. लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को मची भगदड़ की दुखद घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गयी है. पीएमसीएच के आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही पटना जिले के बाढ़-बकमा की रहने वाली सविता देवी (35 वर्ष) ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल सविता देवी पति बालेश्वर सिंह को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी देखरेख में लगी हुई थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
तीसर सोमवारी पर अशोक धाम मंदिर मार्ग में मचा था भगदड़
अशोक धाम में हुई इस भीषण भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हुए थे, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. घटना के बाद से ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है. प्रशासन द्वारा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करायी जा रही है. इसके साथ ही हादसे की वजहों, परिस्थितियों और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.
हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की सूची: मनमाला देवी (44 वर्ष) - पति: निरंजन कुमार, निवासी: इन्दटोला (वार्ड 12), थाना: बड़हिया, जिला: लखीसराय. रिंकु देवी (50 वर्ष) - पति: नीरज यादव, निवासी: बउटोला फरदा, थाना: सफियासराय, जिला: मुंगेर. हेमलता देवी (55 वर्ष) - पति: सुरेन्द्र यादव, निवासी: प्रतापपुर, थाना: हलसी, जिला: लखीसराय. ललिता देवी (50 वर्ष) - पति: गोरेलाल यादव, निवासी: प्रतापपुर, थाना: हलसी, जिला: लखीसराय. सविता देवी (35 वर्ष) - पति: रणवीर यादव, निवासी: प्रतापपुर, थाना: हलसी, जिला: लखीसराय. सरोज देवी (65 वर्ष) - पति: जनार्दन सिंह, निवासी: बकावां, थाना: भदौर, जिला: पटना. सावित्री देवी (48 वर्ष) - पति: मोहन यादव, निवासी: चननिया, थाना: सूर्यगढ़ा, जिला: लखीसराय. सविता देवी (35 वर्ष) - पति: बालेश्वर सिंह, निवासी: बाढ़-बकमा, जिला: पटना (पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत) सहित दो दर्जन से अधिक घायल है.
