असामाजिक तत्वों ने धान पुंज में लगायी आग

असामाजिक तत्वों ने धान पुंज में लगायी आग

सूर्यगढ़ा. कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव स्थित हिंगुआ बहियार में धान पुंज में आग लगने से सैकड़ों मन धान जलकर राख हो गया. घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे की है. जानकारी के अनुसार अरमा ग्राम निवासी किसान हरवंश झा, उनके भाई सुरेंद्र झा व वीरेंद्र झा के खलिहान में रखी धान की पुंज में अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दी. पीड़ित किसान हरवंश झा ने बताया कि बुधवार की शाम वे यजमानी वृत्ति के लिए गांव से बाहर गये थे. घर लौटने पर ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली. जब तक वे खलिहान पहुंचे, आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी. तत्काल कजरा थाना व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही धान की पूरी पुंज जलकर राख हो चुकी थी. घटना के संबंध में पीड़ित किसान हरवंश झा व उनके भाइयों ने कजरा थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >